Ad1

Ad2

संतमत के वेदव्यास स्वामी लालदास जी महाराज की जयंती || Birth anniversary of Vedavyas Swami Laldas Ji Maharaj of Santmat

 स्वामी लालदास जी महाराज के जयंती

     आज सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज के प्रिय सेवक पूज्यपाद लालदास जी महाराज का जन्मोत्सव के कार्यक्रम उनके प्रिय जनों द्वारा मनाया जा रहा है। हर साल 18 जनवरी को उनकी जयंती मनाई जाती है। इस दिन को पूरे संतमत समाज में साहित्य दिवस के तौर पर देखा जाता है। पूज्यपाद स्वामी चतुरानंद जी महाराज इनकी साहित्य सेवा को देखते हुए इनको 'संतमत के वेदव्यास' की संज्ञा से विभूषित किए हैं। 

स्वामी लाल दास जी महाराज जयंती समाचार,  हैप्पी बर्थडे। स्वामी लाल दास जी महाराज की कृति।
स्वामी लालदासजी महाराज की एक झलक

एक दुआ माँगते है हम अपने भगवान से,
चाहते है आपकी खुशी पूरे ईमान से,
सब हसरतें पूरी हो आपकी
और आप मुस्कुराएँ दिलो जान से…
Happy Birthday...


स्वामी लाल दास जी महाराज जयंती समाचार,  हैप्पी बर्थडे। साहित्यिक लेख
साहित्यिक लेख

संतमत की साहित्यिक सेवा
आपको मालूम होगा कि सद्गुरु महर्षि मेंहीं को समर्पित और आध्यात्मिक पत्रिका "शांति संदेश" के शुद्ध प्रकाशन सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के प्रत्येक साहित्य के शुद्धीकरण के साथ-साथ संतवाणीयों का अनुभूति युक्त मार्मिक व्याख्या इन्होंने की है, जो संतमत समाज में अद्वितीय है। इनका रोम-रोम गुरुभक्ति में डूबा हुआ है। ये जितना ईश्वर में विश्वास करते हैं, उतना ही वे संत सद्गुरु रूप माता-पिता की सेवा करना सच्ची ईश्वर पूजा मानते हैं। 

स्वामी लाल दास जी महाराज जयंती समाचार,  हैप्पी बर्थडे, सद्गुरु महर्षि मेंहीं, समाधि मंदिर और स्वामी लाल दास जी महाराज।
सद्गुरु महर्षि मेंहीं, समाधि मंदिर और स्वामी लाल दास जी महाराज

लिख दू तुम्हारी उम्र चाँद सितारों से…
मैं मनाऊ जन्मदिन तुम्हारा फूल बहारों से
ऐसी खूबसूरती दुनिया से लेकर आऊ मैं
के सारी महफ़िल सज जाए हसीं नजारो से...

स्वामी लाल दास जी महाराज जयंती समाचार,  हैप्पी बर्थडे। विविध रूपों में स्वामी जी महाराज
विविध रूपों में स्वामी जी महाराज

स्वामी लालदास जी महाराज जयंती 
Swami Laldas quotes : उन्होंने कभी भी किसी चीज का लोभ अपने मन में नहीं रखा, ना ही उन्होंने निजी मुक्ति को जीवन का लक्ष्य बनाया है। उनका एकमात्र लक्ष्य समी प्रभु प्रेमियों के जीवन का उत्थान है। गुरु भक्ति के प्रेरक स्वामी लालदास जी महाराज आज भी करोड़ों प्रभु प्रेमियों के प्रेरणास्रोत हैं। करोड़ों लोगों के प्रेरणास्रोत स्वामी लालदास जी महाराज की जयंती पर पढ़ें- उनके कुछ अनमोल विचार, इनका पालन करने से तो ये आपके जीवन के रुख को बदल कर रख देंगे।

गुरु महाराज को नमन करते बाबा लालदास
गुरु महाराज को नमन करते बाबा लालदास



जीवनोपयोगी  बातें
1. कोई काम करने से चार लाभ होते हैं-- समय कटता है, आनंद आता है, धन प्राप्त होता है और परिवार तथा समाज में प्रतिष्ठा मिलती है ।
2.  जो कोई काम नहीं करता है, उससे उसके माता-पिता, पत्नी, पुत्र और समाज के लोग भी प्रसन्न नहीं रहते।
3. जो दूसरे की कमाई खाता है, उसका मन गिरा हुआ रहता है, उसका आत्मबल ऊँचा नहीं हो पाता है।
4.  वही व्यक्ति सफल माना जा सकता है, जो अपना भी जीवन-निर्वाह करता है और अपने सगे-संबंधियों का भी।
5.  जो केवल अपना पेट पालता है, वह प्रशंसनीय नहीं है।वह पशु-पक्षी श्रेणी का है। एक कौवा भी अपनी चोंच से अपना पेट पाल लेता है, इसी तरह कोई पशु भी अपना पेट पाल लेता है। पशु-पक्षी दूसरे का पेट नहीं पाल पाते।
6. जवानी में इतना धन कमा लेना चाहिए कि बुढ़ापे में आराम से जीवन बिताया जा सके।
7. व्यक्ति को बैंक में  कुछ रुपए जमा करते जाना चाहिए, ताकि विपत्ति की घड़ी में वे रुपये काम आ सकें।

जब अर्थ का अभाव हो जाए, तो दूसरों से ऋण न लेकर अपनी आवश्यकताओं को घटा देना चाहिए।
9. जिसकी बेटी विवाह के योग्य हो गई है और जिसके माथे पर ऋण का भार है, उसे रात में नींद नहीं आती।
10. अपने पुत्र-पुत्रियों को उनके खर्च के लिए यदि रुपए दिया कीजिए, तो उनसे फिर उन रुपयों का हिसाब लिया कीजिए, ताकि वे उन रुपयों का दुरुपयोग नहीं कर पाएँ।
11.  अधिक रुपए पास में रहने पर लड़के-लड़कियाँ कुमार्ग पर पाँव रख सकते हैं।
12.  जो दूसरों से ऋण लेकर अपने को बड़ा दिखाता है, वह एक दिन कंगाल हो जाता है।
13.जो शीघ्र धनवान् बनना चाहे, वह नम्र, सहनशील और क्रोध नहीं करनेवाला बन जाए।
 14.  जो अरबपति गरीब बनना चाहे, वह शराब पीने, जुआ खेलने और परस्त्रीगमन करने की आदत लगा ले।
15.  एक भिखमंगा भी अमीर बन सकता है, यदि वह अपनी भीख के कुछ पैसे दान किया करे।
16.  एक भिखमंगे का भीख माँगना भी छूट सकता है, यदि वह संतों के विचारों पर चलना आरंभ कर दे।
17.   किसी व्यक्ति की संपत्ति बढ़ती जाती है, तो उसकी परेशानी भी बढ़ती जाती है, उसपर विपत्ति-पर-विपत्ति आने लग जाती है।
18.  जेहि विधि राखै राम, सोई विधि रहिए। -- जीवन जीने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
19.   आप इस जीवन में जो संपत्ति अर्जित कर रहे हैं, वह इसी जीवन तक आपको सुख-सुविधा प्रदान कर सकेगी, अगले जन्म में नहीं।
20. आप अच्छा या बुरा जो कर्म कर रहे हैं,  वही आपको अगले जन्म में सुख या दुःख  देनेवाला बनेगा।
21.  हम गरीब बनकर रहना स्वीकार करें; परंतु धन के लिए पाप कर्म न करें।
                           ◼️◼️◼️


स्वामी लाल दास जी महाराज जयंती समाचार,  हैप्पी बर्थडे। स्वामी जी के साहित्य।

स्वामी जी के साहित्य

आपके जन्मदिन पर तमन्ना है हमारी,
जितने दिन सूरज और चांद-सितारे रहें,
उतनी लंबी हो जाए उम्र तुम्हारी।
जीवन का हर दिन आप खुशी से बिताएं,
दूर रहे आप से हर बलाएं।
इसी प्रार्थना के साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!!!

संतमत के वेदव्यास स्वामी लालदास जी महाराज की जयंती || Birth anniversary of Vedavyas Swami Laldas Ji Maharaj of Santmat संतमत के वेदव्यास स्वामी लालदास जी महाराज की जयंती  ||  Birth anniversary of Vedavyas Swami Laldas Ji Maharaj of Santmat Reviewed by सत्संग ध्यान on 9:55 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

आप अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी के बारे में टिप्पणी कर सकते हैं

Ad

Blogger द्वारा संचालित.